भारत

होने जा रही आरएसएस की अहम बैठक

jantaserishta.com
8 March 2022 10:02 AM IST
होने जा रही आरएसएस की अहम बैठक
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अहमदाबाद में आरएसएस की एक बड़ी बैठक होने वाली है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) इस बैठक का आयोजन कर रही है। बता दें कि एबीपीएस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सबसे बड़ी निर्णायक संस्था है। यह बैठक 1 से 13 मार्च तक अहमदाबाद में होगी।

इस मीटिंग में आरएसएस चीफ मोहन भागवत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष शामिल होंगे। बता दें कि संतोष भाजपा में आरएसएस का प्रतिनिधित्व करते हैं। आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने कहा, 'पहली बार अहमदाबाद में यह बैठक की जा रही है। पिछले साल इसका आयोजन बेंगलुरु में किया गया था। 1988 के बाद दूसरी बार मौका है जब गुजरात में यह बैठक हो रही थी। इससे पहले राजकोट में इसका आयोजन हुआ था।'
उन्होंने कहा कि यह बैठक हर तीन साल में एक बार नागपुर में होती है। आरएसएस ने एक बयान में कहा. 'बड़े फैसले लेने के लिए आरएसएस यह बैठक करता है। इस मीटिंग में आने वाले वर्षों के लिए कई योजनाओं और फैसलों पर चर्चा होगी और फाइनल डिसिजन लिया जाएगा।'
इस बैठक में आने वाले समय की योजना के साथ ही वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा आएसएस के विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि चुनाव के नतीजों की तारीख तय होने के बाद इस मीटिंग की तारीख फिक्स की गई थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि परिणामों को देखते हुए कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story