भारत

पीएम आवास में NDA की बड़ी बैठक शुरू, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे

jantaserishta.com
5 Jun 2024 4:14 PM IST
पीएम आवास में NDA की बड़ी बैठक शुरू, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे
x
देखें वीडियो.

DELHI: प्रधानमंत्री के सरकारी आवास LKM पर नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और बाकी नेता पहुंच गए हैं. नई सरकार के गठन के लिए NDA की बैठक शुरू हो गई है.

RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, 'नीतीश कुमार गंभीर राजनीतिक नेता हैं देश को दिशा देने वाले नेता हैं. नीतीश कुमार ने जो INDIA छोड़ने का फैसला लिया है उनके फैसले से ही प्रेरित होकर हम NDA के साथ आए. नीतीश कुमार से मुझे और सीखने का मौका मिलेगा ये मैं उम्मीद करता हूं.'

नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने मंत्रिपरिषद सहित अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे तथा मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें. बता दें कि इससे पहले सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story