भारत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अफसरों के साथ बड़ी बैठक
jantaserishta.com
8 Sept 2023 12:46 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में अवर्षा के कारण बने हालात से लेकर विभिन्न मसलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के बड़े अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पूरे प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, संभागों के कमिश्नर] आईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हैं।
राज्य में अवर्षा के कारण किसानों को किस तरह की समस्याएं आ रही हैं, उनकी जरुरतों को किस तरह से पूरा किया जा सकता है, कानून व्यवस्था क्या है, हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति क्या है -- इन सभी की समीक्षा हो रही है और आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय के समत्व भवन में यह बैठक चल रही है। बैठक में सीएस, डीजीपी सहित अपर मुख्य सचिव, विभागों के प्रमुख सचिव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद हैं, वहीं सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी संभागों के कमिश्नर आईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ें है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री चौहान सभी अधिकारियों से प्रदेश में अल्प वर्षा के कारण फसलों की वर्तमान स्थिति, प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। खाद की आपूर्ति, बिजली की आपूर्ति, हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन, आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा पर जोर है।
Tagsमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशChief Minister Shivraj Singh ChauhanShivraj Singh ChauhanMadhya Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





