भारत

दिल्ली में 'बड़ी बैठक' शुरू, पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, आज कयामत का दिन?

jantaserishta.com
30 April 2025 11:24 AM IST
दिल्ली में बड़ी बैठक शुरू, पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, आज कयामत का दिन?
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का दौर जारी है. दोनों देशों में मौजूद नागरिक अपने-अपने वतन वापस जा रहे हैं. आज राजधानी दिल्ली में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. PM मोदी की अध्यक्षता में सबसे पहले CCS की बैठक हो रही है. उसके बाद CCPA और CCEA की मीटिंग होगी. उसके बाद आखिरी में कैबिनेट की बैठक होगी.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान घबरा गया है और अब बौखलाहट में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सीजफायरिंग करने लगा है. इससे पहले पांच दिन से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन करते आ रहा था. मंगलवार-बुधवार की रात पाकिस्तानी चौकियों से गोलियों की गूंज सुनाई दी. हालांकि, भारत ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद LOC के कई सेक्टरों में गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय सेना ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशनल अलर्ट जारी कर दिया गया है. दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है और पाकिस्तान पर सख्त फैसले ले रही है. इस बीच, नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ता जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null