देश के बड़े नेता मेरी इतनी चिंता कर रहे हैं, इसका मतलब मैं ठीक ही कर रहा हूं- जयंत चौधरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। वहीं, पश्चिमी यूपी में आरएलडी नेता जयंत चौधरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं बीजेपी भी समाजवादी पार्टी गठबंधन पर निशाना साधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। शनिवार को अखिलेश और जयंत चौधरी की एकजुटता का उपहास उड़ाया। इसका जवाब देते हुआ जयंत चौधरी ने कहा कि देश के बड़े नेता मेरी चिंता कर रहे हैं। इसका मतलब मैं ठीक कर रहा हूं।
देश के बड़े नेता मेरी इतनी चिंता कर रहे हैं। अच्छा लगता है….
— Jayant Singh (@jayantrld) January 30, 2022
इसका मतलब है, मैं ठीक ही कर रहा हूँ!
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





