भारत

Karnataka Election results: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री पर कांग्रेस उम्मीदवार की बड़ी बढ़त

jantaserishta.com
13 May 2023 11:58 AM IST
Karnataka Election results: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री पर कांग्रेस उम्मीदवार की बड़ी बढ़त
x
बेंगलुरू, 13 मई (आईएएनएस)| बेल्लारी ग्रामीण से कांग्रेस उम्मीदवार बी. नागेंद्र ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु के खिलाफ 20,163 मतों की बढ़त बना ली है, जिन्हें भाजपा का दलित वर्ग का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है। श्रीरामुलु को 27,767 वोट और नागेंद्र को 47,930 वोट मिले। बीजेपी नेताओं ने श्रीरामुलु को अहम पद देने और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने की भी बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक, कोविड के दौरान नागेंद्र द्वारा किए गए काम की वजह से उन्हें लोगों का समर्थन मिला है।
श्रीरामुलु को मिले झटके को उत्पीड़ित वर्गों की मनोदशा के स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story