भारत

स्पाइसजेट विमान दुर्घटना मामले में बड़ी जानकारी, उड़ान पर लगाई रोक, DGCA ने क्रू को भी off Roster किया

jantaserishta.com
2 May 2022 8:40 PM IST
स्पाइसजेट विमान दुर्घटना मामले में बड़ी जानकारी, उड़ान पर लगाई रोक, DGCA ने क्रू को भी off Roster किया
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाते वक्त रविवार को स्पाइसजेट विमान दुर्घटना मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. सोमवार को इंडिया टुडे को डीजीसीए की रिपोर्ट मिली है. इसमें अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया.

डीजीसीए ने जांच के बाद विमान के क्रू, विमान रखरखाव इंजीनियर और स्पाइसजेट के मेंटेनेंस कंट्रोल सेंटर के प्रभारी को फिलहाल काम करने से रोक दिया है.जिन्होंने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से विमान उड़ने की अनुमति दी थी. ऐहतियात के तौर पर डीजीसीए स्पाइसजेट विमान की पूरी फ्लीट के बारे में जानकारी कर रहा है.
सिंधिया ने कहा था- डीजीसीए की टीम जांच कर रही
इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बताया था कि डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए एक टीम भेजी है. मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद कारणों के बारे में जानकारी शेयर की जाएगी.
लैंडिग से पहले एयरपोर्ट पर हादसा
बता दें कि स्पाइसजेट के यात्री विमान ने रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी. विमान दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट तक पहुंचा, तभी लैंड करने से पहले खराब मौसम के कारण तूफान में फंस गया. एक पल को हवा में ही रुक सा गया. जिसके बाद केबिन का सामान गिरने लगा और इसकी वजह से विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए. पायलट विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफल रहे. स्पाइसजेट ने हादसे पर दुख जताया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story