भारत

बड़ी वारदात: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जांच के लिए 10 टीम गठित

jantaserishta.com
31 July 2024 4:50 PM IST
बड़ी वारदात: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जांच के लिए 10 टीम गठित
x
दिल दहलाने वाली खबर.
सागर: मध्य प्रदेश के सागर में 32 वर्षीय एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियां अपने घर पर मृत पाई गई हैं। पुलिस को उनकी हत्या कर दिए जाने का संदेह है। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नेपाल पैलेस इलाके में यह महिला और उसकी बेटियां घर में खून से लथपथ मृत पाई गईं।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान वंदना और उनकी बेटियों अवंतिका (8) और अंविका (3) के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव उइके ने बताया, 'वंदना अपने पति विशेष पटेल और अपनी दो बेटियों के साथ नेपाल पैलेस इलाके में रहती थी। मंगलवार रात वंदना और उनकी एक बेटी के शव रसोई में पड़े मिले, जबकि छोटी बेटी का शव बेडरूम में मिला।'
उन्होंने कहा, 'प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।' उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए करीब 10 टीम गठित की गई हैं। सूत्रों ने बताया कि वंदना का पति जिला अस्पताल में काम करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story