भारत
चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शोरूम से उड़ाये 25 करोड़ के गहने
Manish Sahu
26 Sept 2023 10:15 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिला अंतर्गत जंगपुरा के भोगल इलाके में अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम पर धावा बोलकर तकरीबन 20 करोड़ से ज्यादा के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि ज्वेलरी शोरूम (Jewelry Showroom Robbery) के मालिक संजय जैन का दावा है कि उनकी दुकान से बदमाश 25 करोड़ का सामान लेकर फरार हो गए हैं. यह चोरी भोगल के सबसे बड़े ज्वेलरी शोरूम उमराव ज्वेलर्स में हुई है.
दोस्ती को किया शर्मसार! आर्थिक तंगी दूर करने को पहले की किडनैपिंग, फिर मांगी 2 लाख की फिरौती, मर्डर कर झाड़ियों में फेंका
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के भोगल इलाके में उमराव ज्वेलर्स के नाम से बड़ा शोरूम है. इस शोरूम में अज्ञात बदमाशों द्वारा 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर जाने का मामला सामने आया है. शोरूम के मालिक संजय जैन का दावा है कि उनकी दुकान से बदमाश 25 करोड़ का सामान लेकर उड़ गए हैं. आज सुबह जब 10 बजे के आसपास शोरूम का शटर खोला गया तो इसको देखकर उनके होश उड़ गए. शोरूम के अंदर रखा सारा माल गायब था.
ड्रोन से भी लोगों को किया जा सकेगा रेस्क्यू, हवाई जहाज की ऊंचाई तक उड़ सकेगा यह, जानें कब तक आएगा?
शोरूम के मालिक संजय जैन के मुताबिक बदमाश दुकान के भीतर छत तोड़कर घुसे थे. उन्होंने छत तोड़कर स्ट्रांग रूम में रखी ज्वेलरी पर हाथ साफ किया. वहीं, दुकान मालिक का दावा है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी को फेल कर दिया था. यह शोरूम उमराव ज्वेलर्स के नाम से है जोकि आसपास के इलाकों में बड़ी ज्वेलरी शॉप के रूप में जानी जाती है.
Tagsचोरी की बड़ीवारदातज्वेलरी शोरूम सेउड़ाये 25 करोड़ के गहनेताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWS TODAY'SBIG NEWS TODAY'SIMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTACOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS DAILYNEWSBREAKING NEWSमिड- डे न्यूज़खबरों का सिलसिलाMID-DAY NEWS .
Next Story





