भारत

सीएम हाउस के पास बड़ी घटना...अविवाहित मां ने अपने नवजात बच्चे को छोड़ा...फिर

jantaserishta.com
29 Jun 2021 7:33 AM IST
सीएम हाउस के पास बड़ी घटना...अविवाहित मां ने अपने नवजात बच्चे को छोड़ा...फिर
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास 'ओकओवर' के पास एक अविवाहित मां अपने नवजात बच्चे को छोड़कर चली गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद उस महिला को पकड़ लिया गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस महिला का पता लगाने में कामयाब रही और उसके घर पहुंच गई. पुलिस ने सड़क पर गिरे खून के धब्बों के आधार पर महिला का पता लगाया. उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के महिला ने कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के पास अपने नवजात बेटे को छोड़ दिया था, जो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आवास से बेहद करीब है.
खतरे से बाहर बच्चा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा बल के एक सदस्य ने परित्यक्त नवजात बालक के रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया. छोटा शिमला पुलिस थाना से पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि करीब पांच घंटे के भीतर महिला को पकड़ लिया गया.
मामला दर्ज
वहीं महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 317 (12 साल से कम उम्र के बच्चे का परित्याग) के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले में जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रंजना शर्मा ने बताया कि महिला को केएनएच इलाज के भर्ती कराया गया है. ठीक होने के बाद उसे सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story