भारत

बड़ी वारदात: IT अधिकारी बनकर आए कैश और सोना लूट ले गए...अब हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
6 Sept 2022 2:43 PM IST
बड़ी वारदात: IT अधिकारी बनकर आए कैश और सोना लूट ले गए...अब हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

आपको फिल्म 'स्पेशल 26' की स्टोरी याद तो होगी ही.
जयपुर: आपको फिल्म 'स्पेशल 26' की स्टोरी याद तो होगी ही. दरअसल, इसी फिल्म की तर्ज पर आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. ये अजीबो-गरीब मामला सामने आया है राजस्थान की राजधानी जयपुर से. जयपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने हाल ही में वारदात की थी.
पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को सूरजपोल अनाज मंडी रोड पर आरोपी एक आटा व्यापारी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर घुसे थे. आरोपियों ने खुद को इस तरह से तैयार किया था कि व्यापारी को बिल्कुल भी शक नहीं हुआ. फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों ने पूरे घर की खाक छानी फिर 60 लाख रुपये नकद और 1.5 किलो सोना-चांदी लेकर रफूचक्कर हो गए.
एजेंसी के मुताबिक आरोपियों की पहचान रेहान खान (33), अमन सिंह (27), अशोक कुमार (50), संजय पांचाल (35), निशा पांचाल (33) मुजफ्फर अली (29) और वसीम उर्फ समीर उल्ला (23) के रूप में हुई है.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को जयपुर की अदालत में पेश किया गया और उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
अजयपाल लांबा ने बताया कि आरोपियों से 9 लाख रुपये नकद, कुछ ज्वेलरी और अपराध में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि वारदात शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने और शेष सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story