भारत

पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम डॉक्टर पर चलाई गोलियां

Shantanu Roy
3 Oct 2023 5:47 PM IST
पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम डॉक्टर पर चलाई गोलियां
x
बटाला। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डॉक्टर को गोली मारकर घायल करने के बाद उसकी पिस्तौल छीनकर फरार होने की खबर मिली है। इस संबंध में अस्पताल में उपचाराधीन सर्बजीत सिंह पुत्र कुन्नन सिंह निवासी नानक नंगल ने बताया कि उसका अड्डा रंगड़ नंगल में क्लिनिक है और वह गत शाम करीब 7.30 बजे क्लिनिक पर बैठा मरीजों को दवा दे रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर अज्ञात 2 व्यक्ति उसके क्लिनिक में घुस आए जिन्होंने हाथ ऊपर करने को कहा और इसी बीच जब वह जेब से पिस्तौल निकालने लगा तो उन्होंने अपनी पिस्तौल से उस पर दो गोलियां चलाई जो उसकी बाईं टांग पर लगी। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति उसकी पिस्तौल छीनकर फरार हो गए। इस संबंधी थाना रंगड़ नंगल के ए.एस.आई. अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद डा. सरबजीत सिंह के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story