भारत

बड़ी वारदात: करोड़ों के मोबाइल फोन चोरी, कंटेनर लॉरी को इस तरह बदमाशों ने बनाया निशाना

jantaserishta.com
22 Oct 2020 8:31 AM IST
बड़ी वारदात: करोड़ों के मोबाइल फोन चोरी, कंटेनर लॉरी को इस तरह बदमाशों ने बनाया निशाना
x

DEMO PIC 

बदमाशों ने इस वारदात को...

तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक कंटेनर लॉरी से शातिर बदमाशों ने करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए. बदमाशों ने इस वारदात को बुधवार की सुबह अंजाम दिया. कंटेनर लॉरी चेन्नई से मुंबई की तरफ जा रही थी.

पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह-सुबह एक कंटेनर लॉरी में करोड़ों के मोबाइल फोन चेन्नई से मुंबई ले जाए जा रहे थे. इसी दौरान कृष्णागिरि में कुछ बदमाशों ने रास्ते में लॉरी को रोक लिया. फिर ड्राइवर और क्लीनर को जमकर पीटा गया.

इसके बाद कंटेनर से कई करोड़ के सेलफोन चुरा लिए गए. बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक और क्लीनर को कृष्णगिरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने उनसे बदमाशों के बारे में भी जानकारी ली.

घटना के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जांच करने और दोषियों को पकड़ने के लिए दस टीम गठित की हैं. बताया जा रहा है कि चोरी किए गए सभी मोबाइल फोन एमआई कंपनी के थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story