भारत
महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज तक कनेक्टिविटी में होगा बड़ा सुधार
jantaserishta.com
18 Jan 2023 4:39 PM IST

x
DEMO PIC
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में 2025 में होने वाले महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने अभी से अधिकारियों को रोडमैप तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि महाकुंभ-2025 के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे मिनिस्ट्री से बात करके प्रयागराज से लखनऊ और दिल्ली तक सुपरफास्ट ट्रेनों की व्यवस्थाएं की जाएं। प्रयागराज शहर की कनेक्टिविटी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सु²ढ़ कराया जाए। प्रयागराज-अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर मार्ग को व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने अक्टूबर 2024 तक सभी सड़कों को पूर्ण करने के लिए एनएचएआई को निर्देश भी दिया है।
प्रदेश सरकार की ओर से सभी संबंधित विभागों से 2022-23 के सभी लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सेतु निगम को लंबित सेतुओं के निर्माण में तेजी लाने को कहा गया है तो लोक निर्माण विभाग, जल निगम, बाढ़ कार्य खंड, यूपी पावर कारपोरेशन लि., नगर निगम प्रयागराज, राज्य सड़क परिवहन निगम और पर्यटन विभाग को समय पर सभी कार्य संपन्न कराने को कहा गया है।
महाकुम्भ-2025 के आयोजन पर वेबसाइट डिजाइन, मोबाइल ऐप एवं सोशल मीडिया प्रबन्धन की तैयारी की जा रही है। कुम्भ मेला-2019 के आयोजन के अवसर पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मेला प्राधिकरण द्वारा वेबसाइट डिजाइन एवं डेवलपमेन्ट हेतु निविदा के माध्यम से क्यूसीबीएस प्रणाली द्वारा एजेन्सी आबद्ध की गयी थी। जिसमें लगभग धनराशि रु 2.27 करोड़ कुम्भ मेला बजट से वित्त पोषित किया गया था। महाकुम्भ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभूति एवं सुविधा के ²ष्टिगत पूर्व विकसित वेबसाइट को पुन: संचालित (कुम्भ मेला 2019 में विकसित वेबसाइट का सोर्सकोड प्रयागराज मेला प्राधिकरण में उपलब्ध है) कर अपग्रेड करने, मोबाइल ऐप एवं सोशल मीडिया प्रबन्धन के लिए तत्काल एजेन्सी आबद्ध किया जाना है। जल्द ही इसके लिए एजेंसी हायर करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Tagsमहाकुंभप्रयागराजकनेक्टिविटीMahakumbh 2025MahakumbhPrayagrajPrayagraj NewsConnectivityChief Minister YogiCM Yogi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





