भारत

देशवासियों को बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने लाल किले से कर दिया ऐलान

jantaserishta.com
15 Aug 2025 8:53 AM IST
देशवासियों को बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने लाल किले से कर दिया ऐलान
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: भारत को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं. 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से देश को आजादी मिली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है. उन्होंने लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. वह इस मौके पर देश को संबोधित कर रहे हैं.

आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी देश के नाम अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार पर जोर दिया. लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड भी पीएम मोदी के ही नाम है. उन्होंने 2024 के स्वतंत्रता दिवस मौके पर 98 मिनट तक भाषण दिया था.
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. कुल 11,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और 3,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं. ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स पैनी नजर रखे गए हैं. सुरक्षा के लिए कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. मौसम विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस साल स्वतंत्रता दिवस का थीम 'नया भारत' रखा गया है.
पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी क्या होती है? मैं जानता हूं. इसलिए मेरी कोशिश रही है कि सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए. सरकार देश के नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए. उनके लिए सकारात्मक रूप से सरकार एक्टिव हो. इस दिशा में हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं. समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए हम योजनाओं को जमीन पर उतार रहे हैं. आज पीएम आवास योजना से चार करोड़ गरीबों को घर दिया गया है. ये सिर्फ चार दीवारें नहीं हैं, उनके सपने हैं. पीएम सुनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ मिला है. आज वे भी यूपीआई से पैसे लेते और देते हैं. लोगों की लाइफ में सरकार होनी चाहिए. उसी से जमीन से जुड़ी योजनाएं बनती है और जब जमीन से जुड़ी हुई योजना आती है तो वह जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन जाती है.
विकसित भारत रोजगार योजना आज से देशभर में लागू
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि देश के नौजवानों के लिए बड़ी खबर है. आज 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की योजना शुरू कर रहे हैं. आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है. निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे. इससे 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा.
मैं दिवाली पर आपको डबल तोहफा दूंगा, बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमें नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है. हमारा मकसद अब हर तरह का सुधार है. इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं. बड़ा तोहफा देशवासियों को मिलने वाला है. समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो. हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं. सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा. जीएसटी की दरें भारी मात्रा में कम होंगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null