भारत

कीमत 9.95 करोड़...हो रहा था गलत काम, सब रह गए हैरान

jantaserishta.com
11 Dec 2024 6:17 PM IST
कीमत 9.95 करोड़...हो रहा था गलत काम, सब रह गए हैरान
x
बड़ा एक्शन.
मुंबई: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए 12.5 किलो सोना जब्त किया है. जब्त सोने की कीमत 9.95 करोड़ रुपये आंकी गई है.
डीआरआई को सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट के फूड कोर्ट में काम करने वाले कुछ कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्रियों से सोना प्राप्त कर उसे एयरपोर्ट से बाहर तस्करी करते हैं. इस सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने निगरानी शुरू की और दो तस्करी के मामलों में सोना बाहर ले जाने की कोशिश के दौरान इसे पकड़ा.
इस कार्रवाई में तीन एयरपोर्ट कर्मचारियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 24 अंडाकार गेंदों के रूप में सोने की धूल (वैक्स में लिपटी हुई) बरामद हुई. कुल 12.5 किलो सोना 8 पाउच में पाया गया. सभी आरोपियों को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है.
डीआरआई की टीम ने सोना पहुंचाने वाले 3 कर्मचारियों और 3 रिसीवरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. यह सोना 8 थैलियों में छिपाकर लाया गया था. 24 अंडाकार सोने की गेंदें मोम की थैलियों में छिपाई गई थीं.
डीआरआई ने बताया कि पिछले दो दिनों में मुंबई में 36 किलो सोना जब्त किया गया है. इस कार्रवाई से सोना तस्करी में लिप्त बड़े रैकेट को भारी झटका लगा है. बता दें कि सोने की तस्करी के लिए तस्कर कमर्शियल और इनडिविजुअल तरीके अपनाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story