भारत

किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने किया ये ऐलान

jantaserishta.com
17 Aug 2022 3:50 PM IST
किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने किया ये ऐलान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख रुपये तक के लोन पर छूट देने की मंजूरी प्रदान की है. किसानों को 1.5 फीसदी ब्याज के दर पर छूट देने का फैसला किया गया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस योजना का 3 करोड़ से ज्यादा लोग फायदा उठा चुके हैं. वहीं सरकार ने क्रेडिट गारंटी भी 4.5 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ कर दिया है.

यह लोन किसानों को 7% प्रति वर्ष की दर से कृषि और संबद्ध गतिविधियों की कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए दिया जाता है. पहले ये ऋण केवल खेती-किसानी करने वाले किसानों को ही दिया जाता था. बाद में इसमें पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे बिजनेस में हाथ आजमाने वाले किसानों को भी इसका लाभ दिया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story