किसानों को बड़ा तोहफा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य सरकारों से कही यह बात

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने "बीज श्रृंखला विकास" पर एक राष्ट्रीय वेबिनार की अध्यक्षता की. यह आयोजन साल भर चलने वाले आजादी का अमृत महोत्सव समारोह का हिस्सा है. तोमर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकारें केंद्र सरकार के परामर्श से किसानों के हित के लिए 10-15 वर्ष की रूपरेखा तैयार करें. तोमर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की समय पर आपूर्ति हो. उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें कालाबाजारी और नकली बीज बेचने वालों पर सख्ती से रोक लगाएं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





