भारत

बिहार को मिली बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
17 July 2022 1:55 PM IST
बिहार को मिली बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार से गुजरने वाली पांच एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। बिहार में सफर की रफ्तार बढ़ाने वाले ये एक्सप्रेसवे रक्सौल को हल्दिया, गोरखपुर को कोलकाता, बनारस को कोलकाता, आमस (गया जीटी रोड) को दरभंगा और पटना को पूर्णिया से जोड़ेंगे।

नीतीश सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने एक समाचार चैनल को यह जानकारी दी है। भाजपा नेता नवीन लगातार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बिहार को एक्सप्रेसवे की सौगात देने की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसरा पटना से पूर्णिया के बीच बनने वाला यह एक्सप्रेस वे पटना में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से आरंभ होगा। बिदुपर से यह बेगूसराय की ओर बढ़ेगा। पूर्णिया की ओर आगे बढ़ने के क्रम में यह नवगछिया के रास्ते भागलपुर से भी जुड़ जाएगा। सिमरी बख्तियारपुर में कोसी नदी पर एक पुल भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story