भारत

सीएम धामी की बड़ी सौगात: मंदिर जीर्णोद्धार और पुलिया निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपये मंजूर

SHIDDHANT
17 Oct 2026 8:23 PM IST
सीएम धामी की बड़ी सौगात: मंदिर जीर्णोद्धार और पुलिया निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपये मंजूर
x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड नं० 86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹ 49.95 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 58.14 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 34.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नं0 07 सौली में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित 05 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह का भुगतान हेतु ₹ 1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
Next Story