भारत

WhatsApp में आ रहा है बड़ा फीचर, चैट्स में कर सकेंगे इमोजी से रिएक्ट

jantaserishta.com
22 March 2022 7:34 PM IST
WhatsApp में आ रहा है बड़ा फीचर, चैट्स में कर सकेंगे इमोजी से रिएक्ट
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: WhatsApp में एक बड़ा फीचर आ रहा है. दरअसल काफीस समय से ये चर्चा थी कि फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम की तरह ही WhatsApp चैट्स में भी इमोजी रिएक्शन का फीचर दिया जाएगा.

WhatsApp के फीचर्स पर बारीकी से नजर रखने वाले WABetainfo ब्लॉग पर ये जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स को चैट्स में इमोजी रिएक्शन का फीचर दिया जा रहा है.
टिप्सटर के मुताबिक WhatsApp चैट्स में टोटल 6 रिएक्शन का ऑप्शन दिया जाएगा. इनमें लाइक, लव, लाफ, सर्प्राइज्ड, सैड और थैंक्स शामिल है. अगर आप इंस्टाग्राम या मैसेंजर यूज करते हैं तो आपने चैट्स रिक्शन्स देखे होंगे. यहां भी इसी तरह का फीचर दिया जाएगा.
WABetainfo के मुताबिक फिलहाल ये लिमिटेड यूजर्स को दिया जा रहा है. फिलहाल ये भी साफ नहीं है कि ये फीचर ग्रुप चैट्स के लिए होगा, इंडिविजुअल के लिए होगा या फिर दोनों के लिए ही लागू होगा.
इस फीचर को बीटा टेस्टर्स फिलहाल यूज कर रहे हैं और इसे Android के WhatsApp Version 2.22.8.3 में दिया गया है. वॉट्सऐप से ही जुड़ी दूसरी खबर की बात करें तो कंपनी ने मल्टी डिवाइस फीचर जारी कर दिया है. अब एक साथ एक से ज्यादा डिवाइस में एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को यूज किया जा सकता है.
मल्टी डिवाइस फीचर के तहत अगर मोबाइल में इंटरनेट ना हो तो भी वेब ब्राउजर में वॉट्सऐप यूज किया जा सकता है. इससे पहले तक अगर मोबाइल में इंटरनेट ना हो तो वॉट्सऐप वेब में भी वॉट्सऐप नहीं यूज किया जा सकता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story