भारत

पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, 6 लोगों की मौत, घरों में आई दरारें

jantaserishta.com
27 Aug 2023 12:45 PM IST
पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, 6 लोगों की मौत, घरों में आई दरारें
x
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बड़ा हादसा हो गया है. दत्तापुकुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया है. हादसे में छह लोग मारे गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के कारण पता कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना जगन्नाथपुर गांव की है. ब्लास्ट से फैक्ट्री वाली बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है. चारों तरफ मलबा फैल गया. पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया. मौके पर कूलिंग का काम जारी है. ब्लास्ट की वजह से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शव बुरी तरह झुलस गए थे.
पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में ले लिया है. पटाखा फैक्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस था या नहीं? इस बारे में पता किया जा रहा है. पटाखा फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, यह पता नहीं चल सका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story