भारत

पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों के चिथड़े उड़े, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
26 April 2025 1:44 PM IST
पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों के चिथड़े उड़े, मची अफरातफरी
x
देखें वीडियो.
सहारनपुर: सहारनपुर के देवबंद में आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना भीषण रहा कि आसपास के गांवों तक उसकी आवाज सुनी गई। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने साजिश के तहत धमाके किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य राज्यमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे, जिनका ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। फिलहाल प्रशासन ने तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
देवबंद-मुजफ्फरनगर मार्ग पर ग्राम जड़ौदा जट के जंगल में काफी पुरानी पटाखा फैक्ट्री है। आज सुबह करीब छह बजे फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके से ग्रामीण दहशत में आ गए और फैक्ट्री की तरफ दौड़े। आसमान में काफी ऊंचाई तक धुआं दिखाई दे रहा था। ग्रामीण पहुंचे तो पाया कि धमाके में चिथड़े उड़ गए हैं। जगह जगह उनके शरीर के अवशेष पड़े हैं। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने साजिश के तहत धमाके किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्यमार्ग पर जाम लगा दिया। पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही देवबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिनको ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। सूचना मिलते ही डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भी घेराव कर दिया।
नाराज ग्रामीणों ने डीएम-एसएसपी को बताया कि इस फैक्ट्री में गैर पक्ष के लोग भी काम करते हैं लेकिन सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने तीन लोगों पर शक जताते हुए उनको पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह धमाका साजिश के तहत किया गया है। आरोपी जब तक नहीं पकड़े जाते, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे।
डीएम और एसएसपी ग्रामीणों को जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिला रहे थे लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों का साफ कहना था कि अगर प्रशासन आरोपियों को गोली नहीं मारता है तो वह खुद उनको गोली मारेंगे। फिलहाल डीएम और एसएसपी मौके पर मौजूद रहकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से फिलहाल दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null