भारत

ड्रग तस्करी करने वाले बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ की कोकीन के साथ दो विदेशी महिला गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Feb 2022 9:29 PM IST
ड्रग तस्करी करने वाले बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ की कोकीन के साथ दो विदेशी महिला गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने भारत में कोकीन और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है.

दिल्ली के एक होटल के कमरे में तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद 1850 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन बरामद की गई है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस कोकीन को बड़े करीने से और पेशेवर रूप में महिलाओं के पर्स, डिओडोरेंट कंटेनर आदि में पैक किया गया था जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है.
कोकीन रखने वाली विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश कर पुलिस उसकी रिमांड हासिल कर ली है. दरअसल 14 फरवरी को एक विदेशी महिला की दिल्ली में अवैध गतिविधियों की सूचना टीम को मिली थी.
उस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने करोल बाग इलाके के एक होटल में छापेमारी की. जहां 11 फरवरी से विदेशी महिला एर्ना गंगादीन रह रही थी.
पूछताछ के दौरान, आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वो अपने संचालकों के निर्देश पर प्रतिबंधित पदार्थ लेकर यात्रा कर रही थी. जांच में सामने आया कि पकड़ा गया कोकीन दक्षिण अमेरिकी देश मैक्सिको से यहां लाया गया था और वहां से जुड़ा हुआ गिरोह इस धंधे में लिप्त है. जांच में ये भी सामने आया कि कई अफ्रीकी देश इसमें ट्रांसशिपमेंट पार्टनर हैं.
यह भी पता चला कि 14 फरवरी को, गिरफ्तारी से पहले, आरोपी ने कोकीन की खेप का एक हिस्सा महाराष्ट्र की रहने वाली एक अन्य विदेशी महिला को दिया था.
आरोपी महिला जनत के पास युगांडा का पासपोर्ट है और वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रह चुकी है. उसके ट्रैवल हिस्ट्री के मुताबिक दैनिक आधार पर वह बेंगलुरू, अहमदाबाद जैसे शहरों की यात्रा करती थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story