कोरोना के मामलों में फिर बड़ी गिरावट, 24 घंटे में केवल 1 मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 1,247 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले सोमवार को देश में 2183 नए मामले सामने आए थे. इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 928 लोग डिस्चार्ज हुए और मात्र 1 लोग की कोरोना से मौत हुई है. देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,247 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,45,527 हो गई, जबकि देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या (Corona active cases) बढ़कर 11,860 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,966 हो गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





