भारतीय सेना पर ड्रोन हमले पर बड़ा खुलासा, चश्मदीदों ने कही ये बड़ी बात

श्रीनगर/नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में वायुसेना (Indian Airforce) के अड्डे पर ड्रोन हमले में दो ड्रोन्स का इस्तेमाल हुआ था. घटना के चश्मदीदों ने इस बात की पुष्टि की है. इसके साथ ही इस हमले की जांच में शामिल एजेंसियों का शक पाकिस्तान पर गहरा गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से चश्मदीदों ने कहा कि हमलावरों ने दो ड्रोन का इस्तेमाल किया. ड्रोन्स भारत-पाकिस्तान सीमा (India Pakistan Border) की दिशा में पश्चिम की ओर बढ़ रहे थे. उधर फॉरेंसिक एनालसिस के अनुसार हमले में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक आरडीएक्स (RDX) था. जांच से जुड़े एक सैन्य अधिकारी ने कहा, 'विस्फोटक एक सामान्य उपकरण लगता है, लेकिन जमीन के संपर्क में आते ही तेज उसका असर तेज दिखा.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





