भारत

पंजाब के डीजीपी का बड़ा खुलासा, मोहाली ब्लास्ट पर कही यह बात

jantaserishta.com
13 May 2022 4:30 PM IST
पंजाब के डीजीपी का बड़ा खुलासा, मोहाली ब्लास्ट पर कही यह बात
x

चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग में हुए ब्लास्ट मामले पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब के डीजीपी ने इसकी जानकारी दी है.

पंजाब के डीजीपी ने बताया कि मोहाली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जसप्रीत सिंह लांडा है, जोकि पंजाब के ही तरनतारन का रहने वाला है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम कंवर बाथ, बलजीत कौर, बलजीत रेम्बो, आनंददीप सोनू, जगदीप कांग, निशांत सिंह हैं.
बता दें कि मोहाली के सोहाना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस की तीसरी मंजिल पर धमाका हुआ था, जिससे पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए. बताया जा रहा है कि रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) को ग्राउंड से शाम करीब 7:45 बजे दागा गया. हालांकि विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ. ना किसी को चोट आई. सिर्फ बिल्डिंग के खिड़की के शीशे टूटे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story