
x
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का बंगला 'सनी विला' की नीलामी के लिए विज्ञापन देकर हंगामा मचा दिया. बैंक ने सनी देओल पर 56 करोड़ रुपये के लोन का भुगतान नहीं करने की वजह से उनके घर की नीलामी के लिए ऐड निकाला. अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि सनी देओल ने सेटलमेंट के लिए बैंक से संपर्क किया है. सनी देओल का यह बंगला मुंबई के जुहू में है. बैंक का ये बयान ई-नीलामी नोटिस के वापस लेने के बाद आया. बैंक ऑफ बड़ौदा ने नीलामी के नोटिस को वापस लेने के पीछे 'तकनीकी कारणों' का हवाला दिया था.
एक बयान में बैंक ने कहा कि बिक्री नोटिस संपत्ति के प्रतीकात्मक कब्जे पर आधारित था, जबकि फिजिकल कब्जे के लिए एक अगस्त को आवेदन किया गया था. 21 अगस्त 2023 को पब्लिश सेल नोटिस को वापस लेने की वजहों के बताते हुए बैंक ने कहा कि सबसे पहले कुल बकाया में वसूली जाने वाली बकाया राशि स्पष्ट नहीं थी. दूसरा, सेल नोटिस सिक्योरिटी इंटरेस्ट (इंफोर्समेंट) नियम 2002 के नियम 8(6) के अनुसार संपत्ति के प्रतीकात्मक कब्जे पर आधारित था. बैंक द्वारा एक अगस्त को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के साथ कब्जे के लिए एक आवेदन किया गया है. इसपर अभी अनुमति नहीं मिली है.
बैंक ऑफ बड़ौदा के एक प्रवक्ता ने कहा कि उधारकर्ता (सनी देओल) ने 20 अगस्त 2023 को पब्लिश सेल नोटिस के संबंध में राशि के निपटान के लिए बैंक से संपर्क किया है. उधारकर्ता/गारंटरों को सूचित किया गया था कि वे बकाया राशि/लागत/का भुगतान करके ऐसेट को नीलामी से पहले अपने पास रखने के लिए हकदार हैं. इसके अनुसार, अन्य मामलों में भी अपनाई जाने वाली सामान्य उद्योग प्रैक्टिस के अनुसार सेल नोटिस को वापस ले लिया गया है.
Tagsबैंक ऑफ बड़ौदाबैंकअभिनेता सनी देओलसनी देओलबंगलासनी विलाBank Of BarodaBankActor Sunny DeolSunny DeolBungalowSunny Villa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





