भारत
बड़ा खुलासा: रेलवे लाइन पर ब्लास्ट मामला, मास्टरमाइंड दबोचा गया
jantaserishta.com
17 Nov 2022 6:09 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बदले की भावने से यह हमला किया था.
जयपुर: उदयपुर रेलवे ब्लास्ट केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसे इस हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि उसने बदले की भावने से यह हमला किया था.
पुलिस के मुताबिक, फूलचंद मीणा नाम के आरोपी को पुलिस ने पास के गांव से गिरफ्तार किया है. ओढ़ा रेलवे पुल और ब्रिज बनने के दौरान उसकी जमीन भी अधिग्रहीत हुई थी. लेकिन उसे मुआवजा नहीं मिला था, इस बात पर वह नाराज बताया गया है. फूलचंद के अलावा दो और आरोपियों को पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारियों ने यह साफ किया है कि धमाका बदला लेने के मकसद से किया गया था.
Tagsउदयपुरudaipur railway blast caserailway blastrailway blast caseudaipur railwayudaipurudaipur newsOdha Railway Bridge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





