
x
1.5 करोड़ की डील से पहले 3 आरोपी गिरफ्तार
Bhiwandi भिवंडी। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से परीक्षा के चार सेट प्रश्नपत्र लेकर आए थे और उन्हें करीब 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद 28 जून को आयोजित होने वाली TET परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
भिवंडी के एसीपी अशोक दुधे ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कोनगांव इलाके में जाल बिछाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिहार निवासी राजीव शाह (45), आकाश कुमार (30) और हरियाणा निवासी धीरज कुमार (28) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से TET परीक्षा के चार सेट प्रश्नपत्र, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र दिल्ली से लाए गए थे और इनके बदले 1.5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। हालांकि यह पेपर किसे बेचा जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है। जांच एजेंसियों को इस पूरे प्रकरण में किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका है। इसके लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है, जिसमें दो एसीपी और नौ पुलिस निरीक्षक शामिल हैं।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुख्य आरोपियों पर मकोका (MCOCA) लगाने की बात कही। सरकार ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या पुनः पंजीकरण नहीं करना होगा।
Tagsमहाराष्ट्र TET पेपर लीकTET 2026भिवंडी पुलिसपेपर लीक मामला1.5 करोड़ डीलप्रश्नपत्र लीकमहाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षाएकनाथ शिंदेMCOCA कार्रवाईपरीक्षा घोटालाशिक्षा भर्ती परीक्षाSIT जांचराजीव शाहआकाश कुमारधीरज कुमारमहाराष्ट्र समाचारपेपर लीक नेटवर्कप्रतियोगी परीक्षा घोटालाMaharashtra TET paper leakBhiwandi policepaper leak case1.5 crore dealquestion paper leakMaharashtra Teacher Eligibility TestEknath ShindeMCOCA actionexam scameducation recruitment examSIT probeRajiv ShahAkash KumarDheeraj KumarMaharashtra newspaper leak networkcompetitive exam scam
Next Story





