भारत

बड़ी कूटनीतिक सफलता: भारत-चीन सीमा पर तनाव में आई कमी, जानें नया अपडेट

jantaserishta.com
30 Oct 2024 4:48 PM IST
बड़ी कूटनीतिक सफलता: भारत-चीन सीमा पर तनाव में आई कमी, जानें नया अपडेट
x
नई दिल्ली: भारत और चीन की सेनाएं लद्दाख में मोर्चे से पीछे हट गई हैं। अब दोनों देशों की सेनाएं अपनी उन परंपरागत चौंकियों पर ही तैनात रहेंगी, जहां 2020 में हुई झड़प से पहले होती थीं। सेना के सूत्रों ने कहा कि अब सीमा पर नियमित पेट्रोलिंग ही होगी। यह कदम दोनों देशों के बीच शांति काल की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। सैन्य सूत्रों ने कहा कि दोनों सेनाएं गुरुवार को दिवाली के मौके पर एक-दूसरे को मिठाई देंगी। पूर्वी लद्दाख में देपसांग और डेमचोक में दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं।
सेना के सूत्रों ने कहा कि दोनों सेनाओं के बीच कमांडर लेवल की बातचीत आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल तनाव समाप्त हो गया है और दोनों देशों की चौकियां परंपरागत स्थानों पर पहले की तरह रहेंगी। इस तरह करीब 4 साल के बाद चीन और भारत के बीच सीमा पर हालात सामान्य हुए हैं। माना जा रहा है कि आगे दोनों देशों के रिश्ते थोड़े और सामान्य हो सकते हैं। भारत ने 2020 में हुई झड़प के बाद कड़ा ऐक्शन लेते हुए कई चीनी कंपनियों पर पाबंदी लगा दी थी। इसके अलावा कई सेक्टरों में निवेश को भी नियंत्रित किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story