भारत

शिक्षण संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला, 6 फरवरी तक बंद, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

jantaserishta.com
28 Jan 2022 8:07 PM IST
शिक्षण संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला, 6 फरवरी तक बंद, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
x
पढ़े पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण शिक्षण संस्थानों को लेकर फैसला किया गया है. इसके तहत अब यूपी में सभी शिक्षण संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे. लिहाजा पहले की तरह ही ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी.

बता दें कि शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश शासन ने आदेश जारी किया है. इससे पहले 30 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने के आदेश दिए गए थे.
वहीं देशभर में 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए Covid-19 टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने के साथ, केंद्र सरकार जल्द ही देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एक एडवाइज़री जारी कर सकती है.
हालांकि कोरोना संक्रमण के केसों में गिरावट के देखते हुए दिल्ली में पाबंदियां कम की जा रही हैं. लिहाजा यहां वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया. दिल्ली में अभी तक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहता था. वहीं शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी. अभी सिर्फ 15 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story