भारत

पुलिस कर्मियों को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, शहीदों के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़

jantaserishta.com
20 April 2022 7:30 PM IST
पुलिस कर्मियों को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, शहीदों के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़
x
बड़ी खबर

पुंजाब: कोई भी दंगा हो या किसी तरह की प्राकृतिक आपदा आए पुलिस के जवान हर जगह पर सबसे पहले खड़े नजर आते हैं. अब इन पुलिस कर्मियों को लेकर पंजाब की AAP सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब पंजाब पुलिस में ड्यूटी पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को एक करोड़ की राहत राशि मिलेगी.

अरविंद केजरीवाल ने पूरा किया वादा
दरअसल, पठानकोट में तिरंगा यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ये वादा किया था. जिसे अब सरकार बनने के बाद उन्होंने पूरा कर दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि ड्यूटी पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को अब राहत राशि के रूप में 25-50 लाख नहीं बल्कि पूरे 1 करोड़ की राशी दी जाएगी.
पुलिस वेलफेयर फंड भी बढ़ा
पंजाब पुलिस के डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीएम भगवंत मान ने पुलिसकर्मियों को किया संबोधित करते हुए ये बात कही. इस के साथ उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है कि पुलिस वेलफेयर फंड भी 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ किया गया है.
पुलिस के काम में दखलंदाजी नहीं
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त किया है कि सरकार के द्वारा पुलिस के काम में दखलंदाजी नहीं की जाएगी.
बता दें कि बुधवार को पंजाब पुलिस ने AAP के पूर्व नेता कुमार विश्वास के खिलाफ FIR दर्ज की है. कुमार विश्वास पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story