भारत

ममता सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Nil dhankar
6 May 2022 6:19 PM IST
ममता सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
x

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों पर मेहरबानी दिखाते हुए ईद पर तोहफे के निर्देश जारी किए थे. पश्चिम बंगाल पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (WBTDCL) ने इसको लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया था. पश्चिम बंगाल पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने सर्कुलर जारी कर ईद पर तोहफे का निर्देश दिए थे. जिसमें हर टूरिस्ट डेवलपमेंट ऑफिसर और टूरिस्ट सुपरवाइजर को ईद-उल-फितर से पहले 4800 रुपये देने के लिए कहा गया था. इस निर्देश में साफ लिखा था कि केवल मुस्लिम कर्मचारियों को ही ये तोहफे दिए जाएं. ये तोहफे ईद-उल-फितर से पहले उन्हें पहुंचा दिए जाने का भी निर्देश दिया गया था.

दरअसल इससे पहले खबर आई थी कि ममता बनर्जी की सरकार ने ईद से पहले सभी कर्मचारियों को बोनस, डीए और प्रमोशन को लेकर भी आदेश जारी किया था. लेकिन अब पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (WBTDCL) का निर्देश सामने आया है, जिसमें साफ लिखा है कि सरकार की ओर से केवल मुस्लिम कर्मचारियों को ही 4800 रुपये देने के लिए कहा गया था.

Next Story