भारत

ममता सरकार का बड़ा फैसला, सरकार और राज्यपाल के बीच बढ़ेगा टकराव

jantaserishta.com
26 May 2022 4:51 PM IST
ममता सरकार का बड़ा फैसला, सरकार और राज्यपाल के बीच बढ़ेगा टकराव
x

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जल्द ही राज्यपाल की जगह राज्य के विश्वविद्यालयों की चांसलर बन जाएंगी. बंगाल विधानसभा में जल्द ही इसे लेकर संशोधित बिल पेश किया जाएगा. प्रदेश के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने बाताय कि गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही विश्विद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति को लेकर बंगाल में रस्साकसी की खबरें सामने आई थीं. इस मसले में राज्यपाल की शक्तियां कम करने के लिए ममता सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है.
दरअसल, हाल ही में राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर आरोप लगा था कि उन्होंने राज्य सरकार की सहमति के बिना कई कुलपतियों की नियुक्ति कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story