भारत

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला

jantaserishta.com
12 Aug 2022 3:08 PM IST
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बेंगलुरू: कर्नाटक में बोम्मई कैबिनेट ने साल 2019 के बाद दर्ज हुए 30 मुकदमों को वापस लिया है. कर्नाटक सरकार में कानून और संसदीय मामलों के मंत्री मधु स्वामी ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में बताया कि वापस लिए गए मामलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुकदमे भी शामिल हैं. इसके अलावा कैबिनेट ने आरएसएस से जुड़े जन सेवा ट्रस्ट को 33 एकड़ जमीन देने का भी फैसला किया है.

कानून और संसदीय कार्यमंत्री मधु स्वामी ने बताया कि हमने जो मुकदमे वापस लिए हैं, उनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भी कई मामले शामिल हैं. हमने एक पार्टी और एक संगठन के लोगों के मुकदमे वापस नहीं लिए. हमें नहीं पता कि इनमें कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता कौन हैं. जनहित में मामले वापस लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि ये मामले डिस्पोजल स्टेज पर हैं. इसलिए, कोई भी गंभीर अपराध के मामले वापस नहीं लिए जाएंगे.
इसके साथ ही कैबिनेट ने आरएसएस से जुड़े जन सेवा ट्रस्ट को 33 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है. मंत्री ने कहा कि उन्हें संबद्धता के बारे में जानकारी नहीं है. वे समाज सेवा में हैं और उन्हें उसी आधार पर जमीन प्रदान की गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story