एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला, पीएम मोदी ने किया ऐलान

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला, पीएम मोदी ने किया ऐलान
नई दिल्ली: महिला दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम हो गए हैं। पीएम मोदी ने आज इसका ऐलान X पर अपने एक पोस्ट के जरिए किया है। इससे पहले मोदी सरकार की कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी राहत एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। यह राहत प्रति सिलेंडर 300 रुपये की मिलती है। इस ऐलान से अब अन्य लाभार्थियों को आज से सिलेंडर 100 रुपये सस्ता मिलेगा।
महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





