भारत

सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला: विधायकों की पेंशन के फॉर्मुले में होगा बदलाव

jantaserishta.com
25 March 2022 2:02 PM IST
सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला: विधायकों की पेंशन के फॉर्मुले में होगा बदलाव
x

अमृतसर: सत्ता संभालने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रहे हैं. सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को विधायकों की पेंशन के फॉर्मुले में बदलाव का ऐलान किया. अब विधायकों को एक बार पेंशन मिलेगी. अब तक जितनी बार कोई विधायक बनता था, पेंशन की राशि जुड़ती जाती थी.

भगवंत मान ने कहा, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. युवा डिग्रियां लिए घर पर बैठे हैं. जिन्होंने नौकरी मांगी, तो उन्हें लाठीचार्ज मिला. उनपर पानी फेंका नया. उन्हें नौकरियां नहीं मिलीं. ऐसे में हम इस समस्या को खत्म करने के लिए बड़े बड़े कदम उठा रहे हैं.


उन्होंने कहा, विधायक हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं. लेकिन बहुत सारे विधायक तीन बार जीते, चार बार जीते, 6 बार जीते, लेकिन वे हार गए. उन्हें हर महीने लाखों रुपए की पेंशन मिलती है. किसी को 5 लाख, किसी को 4 लाख पेंशन मिल रही है. कुछ लोग ऐसे भी हैं, तो पहले सांसद रहे, फिर विधायक रहे, वे दोनों की पेंशन ले रहे हैं. ऐसे में पंजाब सरकार बड़ा फैसला करने जा रही है.
उन्होंने कहा, चाहें कोई कितनी बार जीते, लेकिन अब से सिर्फ एक पेंशन मिलेगी. जो करोड़ों रुपए बचेंगे, उन्हें लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाएगा. इसी तरह से विधायकों की फैमिली के पेंशन में भी कटौती का फैसला किया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story