मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, आकाशीय बिजली से घायल लोगों को 2 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान

DEMO PIC
जयपुर। आकाशीय बिजली गिरने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला किया है. इन हादसों के प्रत्येक घायल को अब 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सीएम गहलोत ने कहा है कि अभी राज्य आपदा प्रबंधन नियमों के तहत घायलों को दी जाने वाली राशि अपर्याप्त है. उन्होंने इस राशि में बढ़ोतरी किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है और अंतर राशि का भुगतान मुख्यमंत्री सहायता कोष से करने को कहा है.
गौरतलब है कि अभी प्राकृतिक आपदाओं में घायल हुए व्यक्तियों को अधिकतम 50 हजार रुपये तक की सहायता मिलती है. आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों के मद्देनजर सीएम गहलोत ने आज यानी सोमवार को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ विशेष समीक्षा बैठक की. सीएम ने कहा कि आपदा की स्थिति में संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और एसपी आदि अधिकारी तुरंत मौके पर जाएं और संवेदनशील होकर राहत कार्यों का संचालन करें.
गहलोत ने यह भी कहा कि मौसम विभाग को अधिक सटीक पूर्वानुमान के साथ चेतावनी जारी करनी चाहिए और राज्य सरकार के विभागों के साथ ही आमलोगों को भी इसकी सूचना दी जानी चाहिए. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर सेना, वायु सेना और केंद्रीय बलों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्य किए जाएं. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी संसाधनों की खरीद भी जल्द करने का निर्देश दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





