भारत

कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में 11 फीसदी बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

Kunti Dhruw
24 Sep 2021 2:43 PM GMT
कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में 11 फीसदी बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
x
उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है।

उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हुई कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे सरकार पर 1800 करोड़ का सालाना व्यय भार बढ़ेगा। वहीं, कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश में तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा।




Next Story