कैबिनेट का बड़ा फैसला, अंत्योदय कार्ड धारकों को फ्री मिलेगी तीन महीने की चीनी

उत्तरप्रदेश: अंत्योदय कार्ड धारकों को अगले तीन महीने की चीनी नि:शुल्क दी जाएगी। अभी तक प्रतिमाह एक किलो 18 रुपये में दी जा रही थी। जनवरी, फरवरी व मार्च माह की तीन किलोग्राम चीनी फरवरी माह में एक साथ नि:शुल्क दी जाएगी। प्रदेश कैबिनेट द्वारा शनिवार को कैबिनेट बाइ सर्कुलेशन यह फैसला लिया गया। प्रदेश में 40 लाख अंत्योदय कार्ड और 1.30 करोड़ लाभार्थी हैं। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2021 को मंजूरी दी। इसके तहत यह व्यवस्था दी गई है कि उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग में अध्यक्ष के न होने पर वरिष्ठ सदस्य अग्रिम व्यवस्था होने तक कामकाज संभालेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





