भारत
बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज का नाम
jantaserishta.com
15 Sept 2022 4:46 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अहमदाबाद: अहमदाबाद में मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा. अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की स्टैंडिंग कमेटी ने यह फैसला लिया है. इससे पहले अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया था.
दरअसल, अहमदाबाद महानगरपालिका (AMC) द्वारा संचालित एल. जी मेडिकल कॉलेज का नाम पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का फैसला किया है. 14 सितंबर 2022 को हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग में यह फैसला लिया गया है.
एल. जी मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद के मनीनगर में स्थित है, जो मुख्यमंत्री रहते हुए यह नरेंद्र मोदी का चुनाव क्षेत्र था. इस मेडिकल कॉलेज में पोस्टग्रेजुएशन कोर्स की कुल 170 सीटें हैं.
पिछले साल फरवरी में मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस स्टेडियम का उद्घाटन किया था. नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जहां करीब 1.32 लाख दर्शक क्रिकेट का लुत्फ उठा सकते हैं. बुधवार से ही यहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





