भारत

खुलासा हुआ बड़े साइबर ठगी रैकेट का, करोड़ों का लगाया चूना

jantaserishta.com
28 April 2025 8:14 AM IST
खुलासा हुआ बड़े साइबर ठगी रैकेट का, करोड़ों का लगाया चूना
x
कई राज्यों से करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी.
मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने विभिन्न राज्यों से करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी की थी. यह कार्रवाई वाकोला थाने में जनवरी में एक शिकायत के बाद शुरू हुई, जिसमें पीड़ित ने 3.41 लाख रुपये का फर्जी निवेश के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया था.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पाया कि आरोपी लोगों को शेयर बाजार में निवेश, पैसों को दोगुना करने और क्रेडिट/डेबिट कार्ड ब्लॉक करने की धमकी देकर ठग रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकरण सिंह प्रकाश सिंह तंवर (19), करण सिंह सेंगर (19), शकीब अंसारी (27), मीराज अंसारी (20) और फुजैल अंसारी (21) के रूप में हुई है.
ये सभी आरोपी जयपुर और ठाणे जिले के भिवंडी से हैं. पुलिस ने इस गिरोह के और भी सदस्य हो सकते हैं, ऐसा अनुमान जताया है और आगे की गिरफ्तारी की संभावना जताई है. पुलिस के मुताबिक, यह ठगी रैकेट हवाला ऑपरेटरों और अंतरराष्ट्रीय लिंक से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धोखाधड़ी के ऐसे मामलों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story