भारत

बड़ा साइबर फ्रॉड: भाजपा सांसद की कंपनी के खाते से 10 लाख पार

jantaserishta.com
12 May 2022 9:04 AM IST
बड़ा साइबर फ्रॉड: भाजपा सांसद की कंपनी के खाते से 10 लाख पार
x

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और सूर्या कंपनी के मालिक राजू बिस्ता (Raju Bista) के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हो गया है. सांसद का नाम लेकर उनकी कंपनी के खाते से ही 10 लाख रुपये उड़ा लिये गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद और सूर्या कंपनी के मालिक राजू बिस्ता (Raju Bista) के बैंक खाते से 10 लाख रुपये उड़ाये गए हैं. सूर्या कंपनी के सीजीएम को किसी अंजान नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज आया था. मैसेज में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया था.
साइबर ठग इतने शातिर थे कि उन्होंने वॉट्सऐप पर राजू बिस्ता (Raju Bista) की तस्वीर लगाई हुई थी. इस वजह से सीजीएम को लगा कि 10 लाख रुपये उनके मालिक राजू बिस्ता मांग रहे हैं, इसलिए बिना किसी शक के उन्होंने पैसा ट्रांसफर कर दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story