भारत

देहरादून के भोपालपानी में बने मोटर पुल में आई बड़ी दरार

jantaserishta.com
14 Dec 2022 1:30 PM IST
देहरादून के भोपालपानी में बने मोटर पुल में आई बड़ी दरार
x
देहरादून (आईएएनएस)| देहरादून एयरपोर्ट जाने वाले रायपुर थानो मार्ग पर भोपालपानी में बने मोटर पुल में एक बार फिर से धंसाव शुरू हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। रायपुर के थाना मार्ग पर पुल में आई दरार व धंसाव के मामले में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु ने मुख्य 'अभियंता को तत्काल मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
पुल में दरार आने की सूचना पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने देर रात दिशा निर्देश मुख्य अभियंता को देते हुए मामले की रिपोर्ट तलब की है।
रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी होना तय है।
आपको बता दें कि 2021 में भी एप्रोच रोड में धंसाव के बाद 4 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story