
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस स्टेशन पर देर रात रॉकेट लॉन्चर से हुए हमले में खालिस्तान समर्थक आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है.
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर देर रात रॉकेट लॉन्चर से हुए हमले में खालिस्तान समर्थक आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों ने पंजाब में सक्रिय अपने स्लीपर सेलों के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया है.
ये हमला सरहाली में किया गया है. ये वही जगह है जहां कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक घर है. हालांकि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि पिछले दिनों रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई थी.
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई रिंदा के टेरर को कायम रखना चाहती है. इसी वजह से माना जा रहा है कि सांकेतिक तौर पर ये अटैक किया गया है. दरसअसल, कुख्यात आतंकी रिंदा खालिस्तान समर्थक था. लिहाजा उसके खौफ को बनाए रखने का प्रयास किया गया है.
इससे पहले मोहाली में पंजाब के इंटेलीजेंस के ऑफिस पर भी अटैक हुआ था. अब इसी तर्ज पर तरन तारन के सरहाली में हमला हुआ है. हमले के बाद पंजाब की पुलिस अलर्ट हो गई है. पंजाब के डीजीपी सरहाली के लिए रवाना हो गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





