बड़ी साजिश: 7 किलो यूरेनियम...7 गिरफ्तार...अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, जाने पूरा मामला

बोकारो. बोकारो पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने 7 किलो यूरेनियम (Uranium) के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि यूरेनियम के साथ बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में कुछ लोग मौजूद हैं. पुलिस ने राजेंद्र नगर में छापेमारी कर हरेराम शर्मा नामक युवक को पकड़ा था. फिर उससे मिले सुराग पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 7 किलो यूरेनियम और 6 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया. सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





