भारत
गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद
jantaserishta.com
5 May 2024 2:11 PM IST

x
भावनगर: गुजरात में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भावनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ एक स्कॉर्पियो जब्त की है। घोघा रोड स्थित चाइना सोसायटी क्षेत्र से एक काले रंग की स्कॉर्पियो से विदेशी शराब की 101 बोतलें बरामद की गई। इस दौरान किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
स्कॉर्पियो पर लाल रंग की एक पट्टी बनी हुई है, जिस पर प्रेसिडेंट ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी से पहले ही आरोपी कमलेश बटिया फरार हो गया था। स्कॉर्पियो से बरामद शराब की कीमत 8,53,530 रुपये है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





