भारत

कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव हारे

jantaserishta.com
10 March 2022 1:13 PM IST
कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव हारे
x

नैनीताल. देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand Assembly Elections Results 2022) की सत्ता पर कौन काबिज होगा यह तो फाइनल नतीजे के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. लेकिन अब तक के रुझानों पर नजर डालें तो बीजेपी (BJP) बहुमत की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. वहीं उत्तराखंड की लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सीएम और पार्टी के दिग्गज नेता हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) मतगणना में पिछड़ गए.

उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े नेता और चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे हरीश रावत चुनाव हार गए हैं. लालकुंआ सीट से हरीश रावत को भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करीब 14 हजार वोटों से हरा दिया है. हरीश रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े चेहरे माने जा रहे थे. टिकट बंटवारे में शुरूआत में पहले हरीश रावत ने रामनगर से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में उन्हें लालकुंआ से टिकट दिया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story