भारत

शिवसेना के बागी विधायक का बड़ा दावा

jantaserishta.com
30 July 2022 7:54 AM IST
शिवसेना के बागी विधायक का बड़ा दावा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: शिवसेना के एक बागी विधायक ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना के उपनेता अर्जुन खोतकर 31 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री और औरंगाबाद जिले के सिल्लोड निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अब्दुल सत्तार ने पीटीआई से बात करते हुए यह दावा किया है।

खोतकर जो जालना जिले से आते हैं। 2014 से 2019 तक देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में वे मंत्री भी थे। उन्हें हाल ही में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा शिवसेना के उप नेता के पद पर पदोन्नत किया गया था।
सत्तार ने कहा, ''विद्रोही खेमे में शामिल होने को लेकर खोतकर पहले असमंजस में थे, लेकिन मैंने उनका भ्रम दूर किया। अब वह 31 जुलाई को सिल्लोड में एकनाथ शिंदे के कैंप में शामिल होंगे। उनके साथ स्थानीय बाजार समिति के सदस्य, पूर्व पार्षद भी शामिल होंगे।"
लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के खिलाफ खोतकर को मैदान में उतारने के उनके पिछले बयान के बारे में पूछे जाने पर सत्तार ने कहा,
लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के खिलाफ खोतकर को मैदान में उतारने के उनके पिछले बयान के बारे में पूछे जाने पर सत्तार ने कहा, "जालना लोकसभा क्षेत्र पर हमारा दावा अभी भी बना हुआ है। लेकिन दानवे और उनकी पार्टी के अन्य सदस्यों को इसे छोड़ देना चाहिए। राज्य में राजनीतिक स्थिति अब बदल गई है।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story